शी चिनफिंग ने राजकीय उद्यमों में पार्टी निर्माण के कार्य पर निर्देश दिया

Summary :

बीजिंग, 13 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल में राजकीय उद्यमों में पार्टी निर्माण के कार्य पर अहम निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद राजकीय उद्यमों ने संजीदगी से सीपीसी की केंद्रीय समिति के निर्णय का कार्यान्वयन किया। पार्टी का निर्माण मजबूत हुआ है और विभिन्न कार्यों में नई प्रगति मिली है। शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा पर नए युग में पार्टी निर्माण की विचारधारा व्यापक रूप से लागू कर सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें…

बीजिंग, 13 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल में राजकीय उद्यमों में पार्टी निर्माण के कार्य पर अहम निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद राजकीय उद्यमों ने संजीदगी से सीपीसी की केंद्रीय समिति के निर्णय का कार्यान्वयन किया। पार्टी का निर्माण मजबूत हुआ है और विभिन्न कार्यों में नई प्रगति मिली है।

शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा पर नए युग में पार्टी निर्माण की विचारधारा व्यापक रूप से लागू कर सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन की योजना का गहन कार्यान्वयन करना होगा। चीनी विशेषता वाली आधुनिक उद्यम व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही पार्टी संगठनों की क्षमता उन्नत करनी होगी।

बताया जाता है कि राजकीय उद्यमों में पार्टी निर्माण पर संगोष्ठी 13 नवंबर को राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुई। इसमें शी चिनफिंग का अहम निर्देश दिया गया। सीपीसी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति के सदस्य और केंद्रीय सचिवालय के सचिव छाई छी ने संगोष्ठी में भाषण दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.