पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में एक रैली के दौरान पूर्व क्रिकेट कप्तान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान पर भी जूता फेंके जाने का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन में जारी खबरों के मुताबिक इमरान पर उस समय जूता फेंका गया जब वह एक वाहन पर चढ़ कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि जूता इमरान को न लगाकर पीटीआई नेता अलीम खान को जा लगा जो इमरान के दाहिने तरफ खड़े थे।
पाकिस्तान में पिछले एक सप्ताह के दौरान नेताओं पर जूता फेंकने की ऐसी यह तीसरी घटना है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर रविवार को लाहौर में एक इस्लामी शिक्षण संस्थान के छात्र ने जूता फेंका था जबकि इससे एक एक दिन पहले ही विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर भी स्याही पोत दी गई थी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



