डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के ज्यादातर समय यह आरोप लगता रहा कि मॉस्को ने उनके निर्वाचन में मदद की लेकिन जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में यह मुद्दा उठा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर मजाक किया।
ट्रंप ने मुस्कुराते हुए पुतिन से कहा, ‘‘चुनाव में हस्तक्षेप मत कीजिए, राष्ट्रपति (पुतिन)।’’ यह घटना उस समय हुई जब ट्रंप ने जी-20 से इतर शुक्रवार को ओसाका में रूसी नेता से बातचीत की। ट्रंप की इस टिप्पणी पर पुतिन ने कुछ कहा तो नहीं और वह सिर्फ मुस्कुरा दिये।
ट्रंप ने यह टिप्पणी उस समय की जब एक संवाददाता से सवाल पूछा कि ट्रंप अगले वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के संबंध में अपने रूसी समकक्ष को चेतायेंगे या नहीं। गौरतलब है कि विशेष अभियोजक रोबर्ट मुलर के नेतृत्व में हुई जांच में पाया गया था कि ट्रंप द्वारा जीते गये 2016 के चुनाव को प्रभावित करने के लिए रूस ने संगठित तरीके से अभियान चलाया था।


Download Android App
Download iOS App



