कनाडा में भारतीय मूल के 37 साल के इंजीनियर की दिनदहाड़े हत्या, परिवार की भारत सरकार से शव वापस लाने की मांग

Summary :

Software Engineer Shot Dead In Canada : बेंगलुरु के पास नेलमंगला के रहने वाले 37 वर्षीय इंजीनियर चंदन कुमार की कनाडा के टोरंटो में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के कुछ दिनों बाद, उनके परिवार ने शव को वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। आपको बता दें, 7 फरवरी, शनिवार को दोपहर लगभग 3:31 बजे, रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास वुडबाइन शॉपिंग सेंटर के पार्किंग एरिया से पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह गोलीबारी दिनदहाड़े हुई थी। चंदन उस समय…

Software Engineer Shot Dead In Canada : बेंगलुरु के पास नेलमंगला के रहने वाले 37 वर्षीय इंजीनियर चंदन कुमार की कनाडा के टोरंटो में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के कुछ दिनों बाद, उनके परिवार ने शव को वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।

आपको बता दें, 7 फरवरी, शनिवार को दोपहर लगभग 3:31 बजे, रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास वुडबाइन शॉपिंग सेंटर के पार्किंग एरिया से पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह गोलीबारी दिनदहाड़े हुई थी। चंदन उस समय अपनी suv कार में पार्किंग एरिया में बैठा था।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें गोली लगने से घायल एक व्यक्ति मिला। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मरने वाले की पहचान चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में हुई है, जो 37 वर्षीय इंजीनियर भारतीय के मूल के थे।

Software Engineer Shot Dead In Canada : जांच जारी है

Software Engineer Shot Dead In Canada
Software Engineer Shot Dead In Canada (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

टोरंटो पुलिस ने इस मामले में कहा है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह टारगेटेड गोलीबारी थी या अचानक हुई गोलीबारी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी मांगी है।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चंदन के चाचा को सबसे पहले कनाडा से घटना के बारे में फोन आया था, लेकिन फोन करने वाले अंग्रेजी में बात करने के चलते वे उनकी बात समझ नहीं पाए। बाद में, एक भारतीय ने फोन करके चंदन की मौत की सूचना दी।

Karnataka Man Murder In Canada : परिवार जन हैं दुखी

Software Engineer Shot Dead In Canada
Software Engineer Shot Dead In Canada (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

नेलमंगला में रह रहे चंदन के पिता, नंदन कुमार ने बताया कि उनका बेटा छह साल पहले कनाडा चला गया था। उन्होंने कहा, “मैंने उससे वापस आने की बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। वहां उसके अच्छे दोस्त थे और उसे वहां रहना पसंद था।”

उन्होंने आगे कहा, “अप्रैल में उसका यहां आने का कार्यक्रम था।” वे आगे कहते हैं, “मैं कनाडा नहीं जा सकता। मैं भारतीय सरकार से अनुरोध करता हूं कि उनका शव भारत लाया जाए। हम उनका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं,”

चंदन ने बेंगलुरु के सप्तगिरि इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की थी। मौजूद जानकारी के अनुसार चंदन कुमार एक निजी फर्म में काम करते थे और कनाडा में कन्नड़ समुदाय में सक्रिय थे। “वे कन्नड़ समर्थक कार्यक्रमों के आयोजन में बहुत सक्रिय थे।

Canada Murder News  : क्या कहा चश्मदीद ने

Software Engineer Shot Dead In Canada
Software Engineer Shot Dead In Canada (source : social media)

न्यूज वेबसाईट टोरंटो स्टार ने गोलीबारी वाली जगह के पास एक मोबाइल फोन बूथ पर काम करने वाले धनुष मणिवन्नन के हवाले से बताया, कि उन्होंने तब तक कुछ भी गलत नहीं देखा जब तक उन्होंने पुलिस को मॉल में घुसते नहीं देखा। “उस समय मॉल में काफी भीड़ थी; आसपास बहुत सारे लोग थे, लेकिन हममें से किसी ने कुछ नहीं सुना। हमें तब तक पता नहीं चला कि यह अपराध स्थल है जब तक उन्होंने दरवाजों को टेप से बंद करना शुरू नहीं किया।

मणिवन्नन ने बताया कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए एक अधिकारी को मॉल के सुरक्षा कार्यालय ले जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने उन्हें बताया कि संदिग्ध मॉल में दाखिल नहीं हुए थे।

अब अपने बेटे के शव को वापस ले जाने को लेकर चंदन के परिवार ने सरकार से मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें – अमेरिका का बड़ा फैसला? H-1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने की तैयारी, संसद में बिल पेश; भारत पर पड़ेगा असर?

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।