मोगादिशू : सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में आज एक ट्रक बम के जबर्दस्त विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गयी और शहर के बाशिंदों ने इसे हाल के वषो का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया है। पुलिस ने लोगों के मरने के बारे में जानकारी दी। पुलिस कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि ऐसा जान पड़ता है कि इस विस्फोट में होडान जिले में एक व्यस्त मार्ग पर एक होटल को निशाना बनाया गया।
धमाके में कम से कम 15 अन्य लोग घायल हो गये। सुरक्षाबलों ने संदेह होने पर इस ट्रक का पीछा करना शुरऊ किया था। विस्फोटस्थल पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी और शहर में चारों तरफ एम्बुलेंस के सायरन की आवाज गूंज रही थीं। इस विस्फोट से महज दो दिन पहले अमेरिका की अफ्रीका कमान के प्रमुख सोमालिया के राष्ट्रपति से मिलने के लिए मोगादिशू में थे।
दो दिन पहले ही देश के रक्षा मंत्री और सेनाप्रमुख ने अज्ञात कारणों से इस्तीफा दिया। वैसे आज के विस्फोट की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अल शबाब नामक एक चरमपंथी संगठन ने हाल ही में दक्षिण एवं मध्य सोमालिया में सैन्य अड्डों पर हमले तेज कर दिये हैं।


Download Android App
Download iOS App



