अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप मामले की जांच कर रहे विशेष अभियोजक रॉबर्ट मूलर को पद से हटाने की उनकी कोई योजना नहीं है। जांच की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगियों ने मूलर पर कई हमले किए थे। एफबीआई के पूर्व निदेशक के द्वारा की जा रही जांच में राष्ट्रपति के करीबियों की ओर ऊंगली उठाई गई थी।
जिसके बाद जांच को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने मूलर की निष्पक्षता पर संदेह जताया था और जांच के लिए एक स्वतंत्र अभियोजक लाने की मांग की थी। ऐसी अटकलें थी कि ट्रंप प्रशासन मूलर को हटाने के लिए जमीन तैयार कर रहा है। लेकिन ट्रंप ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए संवाददाताओं से कहा है कि वह मूलर को पद से नहीं हटाएंगे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



