कोलंबो : श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में पांच संदिग्धों को संयुक्त राष्ट्र अमीरात से वापस स्वेदश लाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन संदिग्धों में मोहम्मद मिल्हान भी शामिल है,जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का सदस्य है। इन हमलों के लिए एनटीजे को जिम्मेदार ठहराया गया है। ‘
टाइम्स ऑनलाइन’ की एक खबर के मुताबिक ईस्टर के पर्व पर रविवार को हुए हमले से पहले जारी खुफिया चेतावनी में उसका नाम संदिग्ध आतंकवादी के तौर पर दर्ज था। अपराध जांच विभाग के अधिकारियों के एक दल ने संदिग्धों को दुबई में अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए उन्हें वापस ले आए।
ओमान टैंकर हमले : ईरान ने अमेरिका के आरोपों को किया खारिज
पुलिस प्रवक्ता रुवन गुनशेखर ने एक बयान में कहा,‘‘अपराध जांच विभाग के अधिकारी संदिग्धों को आज सुबह वापस ले आए।’’ इस हमले में 258 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



