जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों के पहले कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए देश में सोमवार से कड़े नियम लागू किए गए। देश में एक प्रतिशत से कम लोगों को संक्रमण रोधी टीका लगा है। जापान में टीकाकरण की शुरुआत चिकित्सा कर्मियों को टीका लगाने के साथ हुई थी और सोमवार को यहां बुजुर्ग नागरिकों को टीका लगना शुरू हुआ।
देश के 120 स्थानों पर ये टीके लगाए जा रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये कड़े कदम तोक्यो के गवर्नर को बार और रेस्तरां को कम वक्त के लिए खोले जाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने का अधिकार देते हैं। ये कड़ी पाबंदियां 11 मई तक लागू रहेंगी।
तोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके ने लोगों से गैर जरूरी यात्राओं से बचने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बार और रेस्तरां को रात आठ बजे बंद करने की भी अपील की। तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।


Download Android App
Download iOS App



