काबुल : अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में हवाई अड्डे के निकट नाटो सेना को निशाना बनाकर आज आत्मघाती हमला किया गया जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। गठबंधन सेना के प्रवक्ता ने कहा हम इस मामले में ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं और जल्द ही उसे जारी करेंगे। एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सेना के काफिले में घुसा दिया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने रायटर को बताया कि घटनास्थल पर कम से कम चार बार हेलीकॉप्टरों को उतारा गया है। नाटो के नेतृत्व में अफगानिस्तान में 39 देशों के 13 हजार सैनिक तैनात हैं जिनका मकसद अफगानिस्तान के सैनिकों को प्रशिक्षण सलाह और सहायता मुहैया कराना है। कंधार हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सेना का बड़ा सैन्य शिविर भी है जहां से अफगान सुरक्षा बलों को मदद मुहैया करायी जाती है।


Download Android App
Download iOS App



