लॉस एंजिल्स में गोली मार हत्या करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

Summary :

लॉस एंजेलिस पुलिस ने गुरुवार सुबह से दोपहर तक गोली मार कर चार व्यक्तियों की हत्या करने और दो अन्य को घायल करने के आरोपी को गिफ्तार कर लिया है।

लॉस एंजेलिस , (शिन्हुआ) : लॉस एंजेलिस पुलिस ने गुरुवार सुबह से दोपहर तक गोली मार कर चार व्यक्तियों की हत्या करने और दो अन्य को घायल करने के आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। 
पुलिस विभाग के गेरी डीन त्रारागोत्रा ने इस बात की पुष्टि की कि सैन फर्नांडो घाटी में 4 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग ने स्थानीय समायानुसार 3:00 बजे ट्वीट किया कि लॉस एंजेलिस के पास वन नुय्स में एक बस प्लेटफॉर्म पर की गयी गई गोलीबारी की नयी घटना के तीन घंटे बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
आरोपी जरागोजा पर बस प्लेटफॉर्म पर गोलीबारी के अलावा अपने पिता और भाई हत्या करने और मां को गुरुवार सुबह कैनोगा पार्क में घायल करने का संदेह है। 
इसके बाद उसने गैस स्टेशन पर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और उत्तरी हॉलीवुड में बैंक के बाहर एक व्यक्ति लूटने के प्रयास में घायल कर दिया। वन नुय्स घनी आबादी वाला क्षेत्र है सैन फर्नांडो घाटी में सभी समुदाय के लोग रहते है। 

Shera Rajput