Syria Mosque Blast: होम्स की मस्जिद में आतंकी विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 18 घायल

Summary :

Syria Mosque Blast: सीरिया के होम्स शहर के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में शुक्रवार को हुए आतंकी विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। घायलों को इलाज के लिए होम्स के करम अल-लूज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा इकाइयां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने मस्जिद को घेर लिया और संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी…

Syria Mosque Blast: सीरिया के होम्स शहर के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में शुक्रवार को हुए आतंकी विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। घायलों को इलाज के लिए होम्स के करम अल-लूज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा इकाइयां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने मस्जिद को घेर लिया और संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

Syria Mosque Blast
Syria Mosque Blast

Syria Mosque Blast: नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट मस्जिद के अंदर लगाए गए विस्फोटक उपकरणों के कारण हुआ। एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से मीडिया ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। इससे पहले 22 दिसंबर को सीरिया के अलेप्पो शहर में भी हिंसक घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर सामने आई थी। सीरियाई सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एक वरिष्ठ तुर्की प्रतिनिधिमंडल दमिश्क में उच्चस्तरीय वार्ता के लिए मौजूद था।

Syria Mosque Blast
Syria Mosque Blast

Violent Incident in Aleppo City: अलेप्पो शहर में हिंसक घटना

अधिकारियों का आरोप है कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज़ से जुड़े तत्वों ने पहले से हुए समझौतों के बावजूद अचानक पीछे हटने के बाद संयुक्त सुरक्षा चौकियों पर गोलीबारी की। इस हमले में आंतरिक सुरक्षा बल का एक सदस्य, एक सैनिक, कई सिविल डिफेंस कर्मी और नागरिक घायल हुए। वहीं, एसडीएफ ने दावा किया कि ड्यूटी के दौरान उस पर हमला किया गया, जिसमें उसके दो सदस्य घायल हुए।

Violent Incident in Aleppo City
Violent Incident in Aleppo City

Violent Incident in Aleppo City: गोलीबारी में चार लोग घायल

संगठन ने यह भी कहा कि अलेप्पो में सिविल डिफेंस का एक चिन्हित पिकअप वाहन, जिसमें चार वर्दीधारी बचावकर्मी सवार थे, भी गोलीबारी की चपेट में आया। अलेप्पो स्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल हुए। अलेप्पो की यह घटना ऐसे समय पर हुई, जब तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान, रक्षा मंत्री यासर गूलर और खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन दमिश्क में सीरियाई नेता अहमद अल-शारा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और सुरक्षा सहयोग पर बातचीत कर रहे थे।

ALSO READ: ओडिशा की 3 दिवसीय यात्रा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जगन्नाथ और सूर्य मंदिर का करेंगे दौरा

Rahul Kumar Rawat