Thailand Cambodia War: दोनों देशों के बीच जंग जारी, 14 लोगों की मौत, 46 घायल

Summary :

Thailand Cambodia War:  थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संबंध तनावपूर्ण होते जा रहे है। जमीनी विवाद की लड़ाई युद्ध के मैदान तक पहुंच गई है। इस संघर्ष में थाईलैंड के 14 लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए है। बता दें कि कंबोडिया ने थाईलैंड के एक बड़े गैस स्टेशन को निशाना बनाकर BM-21 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था। धमाकेदार विस्फोट से आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। ब अस्पताल में बरसाए बम बैंकॉक में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक थेपसुथिन ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि…

Thailand Cambodia War:  थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संबंध तनावपूर्ण होते जा रहे है। जमीनी विवाद की लड़ाई युद्ध के मैदान तक पहुंच गई है। इस संघर्ष में थाईलैंड के 14 लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए है। बता दें कि कंबोडिया ने थाईलैंड के एक बड़े गैस स्टेशन को निशाना बनाकर BM-21 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था। धमाकेदार विस्फोट से आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। ब

अस्पताल में बरसाए बम

बैंकॉक में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक थेपसुथिन ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की, जिनमें 13 नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं और 46 लोग घायल हुए हैं। साथ ही नागरिकों और एक अस्पताल पर कम्बोडियाई हमलों की निंदा करते हुए कहा कि हम कम्बोडियाई सरकार से आग्रह करते हैं कि वह युद्ध को तुरंत रोके और शांतिपूर्ण के सिद्धांतों का सम्मान करे।

F-16 से की बमबारी

Thailand Cambodia War में दोनों देशों के बीच गोलीबारी, रॉकेट लॉन्चर और तोप से हमले के साथ ही कंबोडियाई ट्रक पर रखे गए रॉकेटों के जवाब में थाई एफ-16 लड़ाकू विमानों ने हवाई हमले किए। बता दें कि थाईलैंड के अधिकारियों ने कंबोडिया पर रूस निर्मित नई बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया, वहीं कंबोडिया ने इन दावों को खारिज कर दिया और पिछले संघर्षों से बचे हुए गोला-बारुद के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Thailand Cambodia War
Thailand Cambodia War

Thailand Cambodia War का कारण

Cambodia का कहना है कि यह मंदिर उसकी सीमा में आता है, जबकि थाईलैंड कहता है कि इसका कुछ हिस्सा उसके सुरिन प्रांत में है। यह मंदिर डांगरेक पहाड़ियों पर स्थित है, जहां से पहले एक ऐतिहासिक खमेर राजमार्ग गुजरता था, जो अब अंगकोर (कंबोडिया) से थाईलैंड के फीमाई तक जाता था।

ALSO READ: इस शिव मंदिर को लेकर आपस में भिड़े Thailand-Cambodia, अब तक 42 की मौत, जानें पूरा विवाद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।