पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को कुछ हमलावरों ने पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें एक पुलिस निरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों ने पेशावर और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर में अजब तालाब पुलिस चौकी पर हमला किया, इस गोलीबारी में एक पुलिस निरीक्षक और दो राहगीर मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया। बाकी आतंकवादी मौके से भागने में सफल रहे।
क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



