इस्लामाबाद : अफगान सीमा के पास पाकिस्तान के अशांत कबायली क्षेत्र में आज एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम तीन आतंकी ढेर हो गये जिनमें उनका कमांडर भी शामिल था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पाक-अफगान सीमा के पास एक मानवरहित यान से दो मिसाइल दागी गयीं जिनमें संदिग्धों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के पाकतिका जिले से लगे चर्मनाक इलाके में हमले में अन्य आतंकियों के साथ आतंकी कमांडर मौलाना मुहीबुल्ला मारा गया। कुर्म के सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बसीर खान वजीर के हवाले से एक्सप्रेस ट्रब्यून ने लिखा, मौलवी मुहीबुल्ला के घर पर दो मिसाइल गिराये गये और तीन लोग मारे गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



