मेक्सिको से सटी सीमा की सुरक्षा के लिए सेना तैनात करना चाहते हैं ट्रंप

Summary :

NULL

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको की साथ सटी देश की सीमा पर दीवार का निर्माण होने तक सीमा की रक्षा के लिए सेना को तैनात करना चाहते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एस्टोनिया, लताविया और लिथुआनिया के नेताओं के साथ एक लंच सेशन के दौरान संवाददाताओं से कहा,

‘हम अपनी सेना की मदद से अपनी सीमाओं की रक्षा करेंगे।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘जब तक दीवार का निर्माण और समुचित सुरक्षा की व्यवस्था नहीं हो जाती, हम सैन्य कदम उठाएंगे।’ ट्रंप ने साथ ही कहा कि उन्होंने इस योजना के बारे में रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से बात की है।

राष्ट्रपति ने मेक्सिको को मध्य अमेरिकी प्रदर्शनकारियों के एक समूह को अमेरिका की सीमा की ओर मार्च करने को लेकर भी लताड़ा, जिनमें से अधिकांश होंडुरास से थे। ट्रंप ने हाल ही में आव्रजन को लेकर अपना कड़ा रुख फिर दोहराया था।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team