उत्तर कोरिया के लिए नर्म हुए ट्रम्प, बातचीत के लिए तैयार

Summary :

NULL

टोक्‍यो : परमाणु कार्यक्रम को लेकर उत्‍तर कोरिया पर लगातार हमला करने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इस बार नरम रुख अपनाते नजर आए हैं।

रविवार को अपने एशिया दौरे के पहले दिन ही उन्‍होंने जापान से उत्‍तर कोरिया पर निशाना साधते हुए चेताया था कि किसी भी ‘तानाशाह’ को अमेरिका को कम नहीं आंकना चाहिए। हालांकि अब अमेरिका टीवी चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्‍कार में ट्रंप ने कहा है कि वह उत्‍तर कोरिया से बातचीत करने को तैयार हैं।

गौरतलब है कि उत्‍तर कोरिया के लगातार परमाणु परीक्षण को लेकर अमेरिका के साथ उसके संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। कई मौके पर दोनों देश एक दूसरे को हमले की धमकी भी दे चुके हैं।

ट्रंप ने साक्षात्‍कार में कहा कि वह निश्चित रूप से उत्‍तर कोरिया के किम जोंग उन से बातचीत कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा, मैं किसी के साथ भी बैठ सकता हूं। मैं नहीं सोचता कि यह ताकत है या कमजोरी, मेरे ख्‍याल से लोगों के साथ बैठना बुरी बात नहीं है।

इसलिए निश्चित तौर पर मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन हमें देखना होगा कि इसका नतीजा क्या होगा, मुझे लगता है कि अभी हम उस स्थिति से काफी दूर हैं।’ राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘फुल मेजर’ शो में यह बात कही।

Desk Team