Trump ने भारत को Tariff में दी राहत, 27% से घटाकर 26% किया Tariff दर

Summary :

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, अब 26% होगा शुल्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ी राहत देते हुए टैरिफ दर को 27% से घटाकर 26% कर दिया। उन्होंने 57 देशों पर टैरिफ का ऐलान किया था, जिसमें 16 देशों को राहत दी गई। वहीं, चीन पर 34% शुल्क लगाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 57 देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया था । ट्रंप ने कुल 57 में से 16 देशों को बडी राहत देते हुए टैरिफ को रेट में बदलाव कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 27 प्रतिशत के टैरिफ को घटाकर 26 फीसदी कर दिया । इससे पहले बुधवार को वाइट हाउस ने आधिकारिक दस्तावेजों में 27 फीसदी टैरिफ की बात कही थी।

US Tariffs: राष्ट्रपति Trump ने भारत पर लगाया 26% Tariff, PM Modi को बताया अच्छा दोस्त

भारत को राहत

जब डोनाल्ड ट्रप रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने लगे तो उन्होंने भारत को बड़ी राहत दे दी। वहीं चीन को कोई भी छूट नहीं दी गई। रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत से होने वाले आयात पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा ।

चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर लगाया 34 % शुल्क बीजिंग

चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर पलटवार करते हुए वहां से आयातित सभी उत्पादों पर 34 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया ।यह अमेरिकी राष्ट्रपांते डानाल्ड ट्रंप के चीनी नियोंत पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले के जवाब में किया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ये शुल्क 10 अप्रैल से अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए जाएगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।