इस्तांबुल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की के पश्चिमी प्रांत मनीसा में बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने प्रशासन के हवाले से इसकी जानकारी दी। टूर बस उत्तर-पश्चिमी शहर बुर्सा से पश्चिमी तटीय शहर इजमिर जा रही थी।
डेली सबाह मीडिया हाउस ने बताया कि रविवार को पश्चिमी तुर्की के मनिसा प्रांत में एक हाईवे पर टूर बस और ट्रक की टक्कर में ये भयंकर हादसा हुआ। मनिसा गवर्नर कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे गेब्ज-ओरहानगाजी-इजमिर हाईवे पर अखिसार टोल बूथ के पास हुई।
बयान में कहा गया है कि टूर बस पश्चिमी तुर्की में बर्सा से इजमिर की ओर जा रही थी, तभी मनिसा प्रांत के अखिसार के पास ट्रक से टकरा गई।
दुर्घटना की खबर मिलने के बाद, कई एम्बुलेंस, दमकल और पुलिस टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।
मनिसा गवर्नर कार्यालय ने पुष्टि की कि दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है और 26 अन्य घायल हुए हैं। कार्यालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि सभी मृतकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के तुरंत स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को घटनास्थल पर भेजा गया था और अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, रविवार को तुर्की के पश्चिमी मनीसा प्रांत में एक टूर बस और टो ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
–आईएएनएस
केआर/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



