संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र (संरा) सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया की ओर से हाल में किये गये बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की आज निंदा की और साथ ही नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी है। सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर उत्तर कोरिया से आगे और मिसाइल परीक्षण नहीं करने की चेतावनी दी है। बयान में जोर देकर कहा कि क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए उत्तर कोरिया तुरंत ठोस कदम उठाकर परमाणु निस्शस्त्रीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखलाए। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को एक मिसाइल का परीक्षण किया है जो रूस के समुद्र के किनारे गिरा। सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2006 में पहली बार उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए थे।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



