न्यूयार्क: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा है कि दुनियाभर के बच्चों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र का आगे आना बहुत जरूरी है। श्री सत्यार्थी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से यह भी आग्रह किया कि वह 2025 तक बालश्रम को जड़ से खत्म करने के लिये संगठन की सभी इकाइयों यूनेस्को, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की उच्च स्तरीय बैठक बुलाएं।
श्री सत्यार्थी ने कहा कि वर्तमान में बालश्रम और बंधुआ मजदूरी के अभिशाप को तत्काल खत्म करने की जरूरत है। पिछले महीने बालश्रम उन्मूलन के चौथे वैश्विक सम्मेलन में सौ से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने 2025 तक बालश्रम उन्मूलन को जड़ से खत्म करने के लिये तत्काल कार्रवाई करने की प्रतिज्ञा ली थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



