अमेरिकी वित्त विभाग ने थाईलैंड स्थित विमानन कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी वित्त विभाग के हवाले से बताया कि यह प्रतिबंध ईरान की विमानन कंपनी ‘माहन एयर’ के लिए स्थानीय सेल्स एजेंट के तौर पर काम करने वाली ‘माइ एविएशन’ कंपनी पर प्रतिबंध लगाए हैं।
ऐसा आरोप है कि यह ईरान में आतंकवाद गतिविधियों का समर्थन करती है। वित्त विभाग के इस कदम की वजह से अमेरिका में इस कंपनी की सभी संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं और किसी अमेरिकी नागरिक से उनका किसी भी तरह का कारोबार या लेनदेन भी प्रतिबंधित है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मई में ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने के फैसले के बाद से वाशिंगटन ने ईरान की कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



