अमेरिका सीमा के गश्ती एजेंट को चार लोगों की हत्या और एक महिला के अपहरण के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, महिला आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही थी। टेक्सास के वेब काउंटी में शनिवार को दर्ज शिकायत के अनुसार, जुआन डेविड ओरटिज (35) ने तीन से 15 सिंतबर के बीच चार लोगों की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। जुआन पर चार लोगों की हत्या का आरोप है।
कांउटी के प्रवक्ता ने शनिवार को ‘सीएनएन’ को बताया कि हमने बीते कुछ सप्ताह में शव बरामद किए। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि जुआन ने इसके अलावा भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया होगा। जुआन पर मेलिसा रेमिरेज, क्लॉडिन एन लुएरा और एक जेन डो के नाम से एक महिला और जॉन डो के नाम से एक पुरूष की हत्या का आरोप है।
महिलाओं को सिर में कई बार गोली मारी गई और पुरुष के सिर के पीछे गोली मारी गई। जिला अटॉर्नी ने ‘सीएनएन’ को बताया कि सभी महिलाएं यौनकर्मी थीं और माना जा रहा है कि मृतक पुरुष भी यौनकर्मी था। अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) के प्रवक्ता एंड्रयू मीहन ने सीएनएन को जारी बयान में कहा कि एजेंसी जांचकर्ताओं को पूर्ण सहयोग दे रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



