पाकिस्तान के पश्चिमोथर शहर पेशावर में एक कृषि प्रशिक्षण संस्थान पर हुए आतंकवादी हमले की अमेरिका ने कड़ी निंदा की इस हमले में छह छात्रों समेत 12 लोगों की मौत हो गयी थी।
पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर स्थित संस्थान पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नुएर्ट ने कहा, हम मरने वालों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस हमले में घायल हुए लोग जल्दी ठीक हो जायें।
उन्होंने बयान जारी कर कहा, इस घड़ में हम पाकिस्तान की आवाम तथा वहां की हुकूमत के साथ खडे हैं और आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए पाकिस्तान सहित पूरे क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि ऑटोरिक्शा से आये बुर्का पहने तीन तालिबान आतंकवादियों ने संस्थान के छात्रावास में कल हमला कर दिया था।
ईद ए मिलाद की छुट्टी के कारण संस्थान बंद था हालांकि, छात्रावास में 70 छात्र मौजूद थे। पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के पुलिस प्रमुख सालाहुद्दीन महसूद के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान ने ली है। इस हमले में छह छात्रों सहित 12 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 32 अन्य घायल हो गए थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



