अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में अदालत परिसर की इमारत में गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए जबकि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। सीएनएन ने पेंसिल्वेनिया पुलिस के लेफ्टिनेंट स्टीव डॉवलिन के हवाले से बताया कि बंदूकधारी बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे मासोंटाउन बोरो नगरपालिका केंद्र पहुंचा और गोलीबारी करनी शुरू हो गई।
डॉवलिन ने कहा कि चार घायलों में पुलिस विभाग का एक सार्जेट भी हैं। हालांकि, किसी की जान को खतरा नहीं है। फायेट काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड बॉउर ने कहा कि बुधवार को संदिग्ध की एक घरेलू विवाद मामले में सुनवाई थी। बॉउर ने कहा कि संदिग्ध पर कुछ सप्ताह पहले घरेलू विवाद में गला घोंटना, उत्पीड़न, चरमपंथी खतरे और हमले के आरोप लगे हैं। हालांकि, अभी बंदूकधारी की पहचान और उसके हमले के उद्देश्यों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।


Download Android App
Download iOS App



