अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के पूर्व निदेशक रहमतुल्ला नबील ने दावा किया है कि काबुल के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन देखे गए और यहां विभिन्न स्थानों पर हमला किया गया।
राजधानी के वजीर अकबर खान और शेरपुर इलाकों में दो विस्फोटों की खबरों के बाद, नबील ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना बयान पोस्ट किया।एनडीएस के पूर्व निदेशक ने लिखा, अमेरिकी ड्रोन केबीएल के हवाई क्षेत्र में देखे गए और काबुल में विभिन्न स्थानों पर हमला किया।नबील ने आगाह किया कि अफगानिस्तान में चरमपंथियों और आतंकवादियों को पनाह देने के लिए गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं।तालिबान सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि काबुल के वजीर अकबर खान इलाके में एक रॉकेट लॉन्च किया गया था।रविवार को काबुल पुलिस के तालिबान के प्रवक्ता खालिद जादरान के अनुसार, रॉकेट एक खाली घर में गिरा। घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।काबुल के देहमाजंग इलाके में एक और विस्फोट की भी स्थानीय लोगों ने सूचना दी, जिसके परिणामस्वरूप कोई हताहत नहीं हुआ।दोनों घटनाओं का अभी तक किसी समूह या संगठन द्वारा दावा नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



