अमेरिकी राष्ट्रपति Trump का बड़ा ऐलान, 2 अप्रैल से लागू होगा भारत-चीन में Reciprocal Tariff

Summary :

भारत 100% से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है: राष्ट्रपति Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में भारत और चीन पर निशाना साधते हुए घोषणा की कि 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू होगा। ट्रम्प ने भारत के ऑटोमोबाइल टैरिफ को अनुचित बताते हुए कहा कि अमेरिका दशकों से अन्य देशों द्वारा लूटा गया है और अब अमेरिका भी टैरिफ लगाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत के आयात शुल्क पर निशाना साधा। ट्रम्प ने विशेष रूप से ऑटोमोबाइल आयात पर भारत के टैरिफ पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत हमसे 100% से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि पारस्परिक कर 2 अप्रैल से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पृथ्वी पर लगभग हर देश ने दशकों से लूटा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन के तहत, आप एक टैरिफ का भुगतान करेंगे और कुछ मामलों में बहुत बड़ा भुगतान भी करेंगे। कई देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब उन अन्य देशों के खिलाफ उनका उपयोग शुरू करने की हमारी बारी है। औसतन यूरोपीय संघ चीन, ब्राजील भारत मैक्सिको और कनाडा क्या आपने उनके बारे में सुना है और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। यह बहुत अनुचित है। भारत हमसे 100 प्रतिशत से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है।

उन्होंने यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील और मैक्सिको द्वारा लगाए गए टैरिफ के बारे में भी बात की और घोषणा की कि अमेरिका अन्य देशों पर टैरिफ लगाएगा, जो अमेरिका के साथ उनके व्यवहार पर आधारित होगा। हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना है और दक्षिण कोरिया का औसत टैरिफ चार गुना अधिक है। चार गुना अधिक टैरिफ के बारे में सोचें और हम दक्षिण कोरिया को सैन्य रूप से और कई अन्य तरीकों से इतनी मदद करते हैं। लेकिन ऐसा ही होता है, यह दोस्त और दुश्मन दोनों द्वारा होता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।