विश्व में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच डब्ल्यूएचओ ( विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने चेतावनी दी है कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट से जुड़ा जोखिम बहुत अधिक बना हुआ है, जो स्वास्थ्य प्रणालियों और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में व्यापक व्यवधान पैदा कर सकता है। अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि, कोरोना के नए वेरिएंट से संबंधित जोखिम बहुत अधिक है। अपडेट के अनुसार लगातार साक्ष्य से पता चलता है कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक है।
अमेरिका में बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले
डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी ऐसे समय जारी की है, जब अमेरिका में नए ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि हुई है और यहां दैनिक मामलों की संख्या बढ़कर 5,10,000 के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में महामारी की शुरुआत के बाद से यह एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (आरआईवीएम) ने घोषणा की है कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट पिछले सप्ताह में नीदरलैंड में 50 प्रतिशत से अधिक संक्रमण का कारण बना है।
जर्मनी ने देश में लगाए कड़े प्रतिबंध
जर्मनी ने ओमिक्रॉन कोरोनावायरस वेरिएंट के प्रसार को धीमा करने के लिए टीकाकरण और स्वस्थ लोगों के लिए देश भर में कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं देश के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 9,195 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान कुल 302 लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



