भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने की घोषणा करने पर पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सैन्य माध्यम से कब्जा किये गए क्षेत्र की स्थिति में बदलाव करने के किसी कदम का कोई वैध आधार नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा , ‘‘सैन्य माध्यम से कब्जा किये गए क्षेत्र गिलगित-बाल्टिस्तान की स्थिति में बदलाव करने के किसी कदम का कोई वैध आधार नहीं है और यह आरंभ से ही अवैध है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में 15 नवंबर को विधानसभा एसेम्बली चुनाव कराने की घोषणा की है। इस मुद्दे पर पाकिस्तानी नेतृत्व के बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारा रूख स्पष्ट और सतत है। सम्पूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



