सुशांत राजपूत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे IPS विनय तिवारी को बीएमसी ने किया क्वारनटीन
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाने और मुम्बई पहुंचे विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने क्वारनटीन किया।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद बोले- 2007 टी-20 विश्व कप में मिस्बाह सामने छक्का मार सकते थे
महमूद ने कहा, टी-20 विश्व कप से पहले, भारत टी-20 को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं था। वो ज्यादा टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान दे रहा था। टी-20 विश्व कप जीतना भारत के लिए बहुत बड़ी बात रही, जिसके कारण आईपीएल का जन्म हुआ।
सुरेश रैना बोले- धोनी केवल मेरे दोस्त ही नहीं, बल्कि गाइड और मेंटॉर भी हैं
धोनी और रैना, 2008 से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते आ रहे हैं। तीन बार आईपीएल खिताब जीतने वाली चेन्नई की टीम मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल की दूसरी सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने अब तक सर्वाधिक चार बार खिताब जीता है।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा बोले- IPL का धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर से कुछ लेना-देना नहीं
नेहरा ने कहा, मेरे लिए धोनी का खेल कभी नीचे नहीं आ सकता। भारत के लिए जो आखिरी मैच उन्होंने खेला था, उसमें जब तक धोनी मैदान पर थे, भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावना थी और जैसे ही वो रन आउट हुए, सारी उम्मीदें खत्म हो गई।
महिला IPL करवाने की गांगुली की घोषणा का मिताली राज ने किया स्वागत
मार्च में विश्व टी20 के फाइनल के बाद से महिला टीम ने कोई मैच नहीं खेला है। सिर्फ एकदिवसीय प्रारूप में खेलने वाली मिताली पिछली बार राष्ट्रीय टीम की ओर से नवंबर में खेली थी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराए गए भर्ती
देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
श्रीराम : शुभ घड़ी आई-3
अयोध्या श्रीराम की है लेकिन श्रीराम तो रहीम के भी हैं, पीर पैगम्बरों के भी हैं। सदियों पहले से रामकथा का प्रसार भारत से बाहर कई दूर देशों तक हो चुका है।
सुशान्त मामले पर राजनीति?
फिल्म अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर जिस तरह राजनीति गरमा रही है और दो राज्यों बिहार व महाराष्ट्र की सरकारें आमने-सामने आ रही हैं उसे देख कर लगता है कि इस मामले को इस प्रकार लम्बा खींचा जा रहा है जिससे बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में यह एक मुद्दा बन सके।
विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए गाइडलाइन्स जारी किए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशों से आने वाले लोगों के लिए रविवार को संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए जोकि आठ अगस्त से प्रभावी होंगे।
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,555 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 1.58 लाख के पार
बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में अब उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 74,404 है। राज्य में अब तक कुल 82,886 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 20.65 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है और संक्रमण की दर बढ़कर 7.69 प्रतिशत हो गई है।