सुशांत राजपूत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे IPS विनय तिवारी को बीएमसी ने किया क्वारनटीन

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाने और मुम्बई पहुंचे विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने क्वारनटीन किया।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाने और मुम्बई पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाने के लिए मुम्बई भेजे गए बिहार पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मुम्बई पहुंच गए हैं।
मुम्बई पहुंचते ही तिवारी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीम क्वारनटीन करने पहुंच गई। उन्हें बीएमसी के अधिकारियों ने क्वारनटीन किया है।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन रविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

Desk Team