आज का राशिफल ( 12 अक्टूबर 2020 )
लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी द्वारा पद की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा।
बीजेपी और जदयू ने EC को भेजी स्टार प्रचारकों की सूची , BJP के स्टार प्रचारकों में योगी और स्मृति लेकिन शाहनवाज और रूडी को नहीं मिली जगह
बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के घटक दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत 30 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है
केंद्र सरकार विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी
केंद्र सरकार दिवंगत भाजपा नेता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोहों के तहत सोमवार को उनके सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी।
राजस्थान सरकार ने पुजारी की हत्या की जांच CID-CB से कराने का निर्देश दिये
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मंदिर के पुजारी की हत्या की जांच सीआईडी-सीबी से कराने का निर्देश दिया।
हाथरस, करोली और कुडलूर
हाथरस बलात्कार व हत्याकांड की जांच का काम सीबीआई को सौंप कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपना भार जरूर हल्का किया है किन्तु यह सवाल अपनी जगह खड़ा हुआ है
अब कालेज एडमिशन का संग्राम
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अपनी पहली कट आफ लिस्ट जारी कर दी। इसके जारी होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि इस बार दाखिलों के लिए संग्राम होगा।
देश के 8 समुद्र तटों को मिला ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट, प्रकाश जावड़ेकर ने बताई बड़ी उपलब्धि
भारत दुनिया का पहला देश बना है, जिसके आठ समुद्र तटों को पहले ही प्रयास में ‘ब्लू फ्लैग’ सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। देश के पांच राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित भारत के 8 समुद्र तटों को मिले ब्ल्यू फ्लैग प्रमाणपत्र को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उत्कृष्ट उपलब्धि बताया है।
कुवैत के पूर्व अमीर के निधन पर शोक संदेश के लिए भारत से पेट्रोलियम मंत्री प्रधान को भेजा गया
भारत ने रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खाड़ी देश के पूर्व अमीर शेख सबाह अल अहमद अल जाबेर अल सबाह के निधन पर वहां के नेतृत्व के प्रति शोक-संवेदना प्रकट करने के लिए भेजा।
DC vs MI ( IPL 2020 ) : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को आईपीएल-13 में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया।
नीतीश के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा बिहार : जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश को सुरक्षित बताया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व कायम रहने से बिहार विकास की पटरी पर लगातार आगे बढ़ता रहेगा।