DC vs MI ( IPL 2020 ) : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

Summary :

मुंबई इंडियंस ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को आईपीएल-13 में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

मुंबई इंडियंस ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को आईपीएल-13 में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया। 
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों की चुनौती रखी थी। चार बार की विजेता ने इस लक्ष्य को दो गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया। 
मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव ने 53-53 रन बनाए। डी कॉक ने 36 गेंदों का सामना कर चार चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने 32 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। 
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के अर्धशतक के दम पर किसी तरह 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। 
धवन ने अपनी 69 रनों की नाबाद पारी में 52 गेंदों का सामना कर छह चौके, एक छक्का लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए। 
मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या ने दो और ट्रेंट बाउल्ट ने एक विकेट लिया। 

Shera Rajput