Ind Vs Nz 3rd ODI: बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में देरी, जानें किस सिचुएशन में रद्द होगा मुकाबला?

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई। बारिश को देखते हुए मैच 40-40 ओवर का कर दिया गया है और दोपहर 12:32 बजे तक खेल शुरू नहीं होने पर मुकाबला रद्द हो जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया है। बारिश की वजह से मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। मुकाबले को लेकर नियमों के मुताबिक, वनडे मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 20-20 ओवर खेलना जरूरी है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक मैच शुरू नहीं होने की सिचुएशन में इसे रद्द अनाउंस कर दिया जाएगा।

Ind Vs Nz 3rd ODI: भारत ने किया गेंदबाज़ी का फैसला

India Win The Toss And Decide To Bowl First
India Win The Toss And Decide To Bowl First (Source: Google)

इस मुकाबले का टॉस सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर हुआ था। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन टॉस के कुछ ही देर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके चलते अब तक खेल शुरू नहीं हो सका है।

बारिश और समय की कमी को देखते हुए मुकाबले के नियमों में भी बदलाव किया गया था। पहले यह मैच 50-50 ओवर का होना था, लेकिन इसे घटाकर 40-40 ओवर का कर दिया गया। इसके अलावा पहले और तीसरे पावरप्ले की ड्यूरेशन 10 ओवर से घटाकर 8 ओवर कर दी गई। वहीं, अब कोई भी गेंदबाज ज्यादातार 8 ओवर ही डाल सकता है। वनडे क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत रिजल्ट हासिल करने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 20 ओवर खेलने होते हैं। इसी तरह टी-20 मुकाबले में नतीजे के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी होता है।

सीरीज में भारत की 2-0 से बढ़त

India's Situation In This Series
India’s Situation In This Series (Source: Google)

भारतीय टीम फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज के पिछले दोनों मुकाबलों में भी बारिश ने बाधा डाली थी। हालांकि, टीम इंडिया दोनों मैच जीतने में सफल रही। भारत ने पहला वनडे 5 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मुकाबले में DLS नियम के तहत 4 रन से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम की नजर तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

Read More: Kane Williamson On His Retirement: Virat Kohli से बातचीत के बाद Kane Williamson ने लिया था संन्यास का फैसला, किया बड़ा खुलासा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।