Air Pollution Alert: इस शहर की हवा बनी सबसे जहरीली, AQI 1300 पार! देखें टॉप शहरों की लिस्ट

Summary :

देश में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कई शहरों की हवा बेहद खराब हो चुकी है। कुछ शहरों में AQI 1300 के पार पहुंचने की खबर है। बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। जानिए देश के सबसे प्रदूषित शहरों की पूरी लिस्ट और प्रदूषण से बचाव के जरूरी उपाय।

देश भर के शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि सांस लेने में कठिनाई, आँखों में जलन, नाक बहना और सिरदर्द। प्रदूषण की वजह से धुंध की मोटी चादर देखने को मिल रही है। कई शहरों में तो ऐसा लग रहा है कि घना कोहरा छाया हुआ है। देशभर में AQI का लेवल बेहद चिंताजनक है। एयर पॉल्यूशन से सबसे अधिक बुरा हाल देश के कई शहरों में हुआ है। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी के शहर शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि देश के किन शहरों में AQI चिंताजनक स्तर पर है।

पंजाब का AQI बेहद चिंताजनक!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पॉल्यूटेड शहरों में पंजाब का फरीदकोट है। यहां का AQI 1000 पार पहुंच चुका है। इसके बाद राजस्तान का श्री गंगानगर है। इसका AQI 1228 है। तीसरे नंबर पर पंजाब का बठिंडा है। यहां का AQI 1122 है. चौथे नंबर पर हरियाणा का सिरसा है। यहां का AQI 809 है. वहीं पांचवें नंबर पर हरियाणा का पानीपत है। यहां का AQI 614 है। वहीं गुड़गांव की बात करें तो, यहां का AQI 546 है।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का क्या है हाल?

Delhi NCR AQI
Delhi NCR AQI (credit-Google)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बेहद ख़राब दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में AQI 400 पार पहुंच चुका है। इससे कई इलाकों में विज़िब्लिटी काफ़ी कम हो गई है। दिल्ली एनसीआर से सटे इलाकों में AQI बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार, 10 नवंबर को सुबह 6:00 बजे राजधानी के कई इलाकों में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे खराब स्थिति चांदनी चौक में थी, जहां AQI 400 तक पहुंच गया। वहीं नोएडा की बात करें तो AQI 303 है।

AQI अधिक होने पर क्या करें?

बता दें कि जब AQI अधिक हो, तो आपको अपनी और अपने परिवार की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जब भी आप घर से बाहर निकले तो कुछ विशेष सावधानियां बरतें।

प्रदूषण कम करने और उससे बचाव के 10 उपाय

क्र. सं.

उपाय

क्या करें?

1

मास्क पहनें

बाहर निकलते समय N95 मास्क का इस्तेमाल करें।

2

आउटडोर एक्सरसाइज से बचें

प्रदूषण अधिक होने पर बाहर व्यायाम करने से बचें।

3

आंखों का बचाव करें

आंखों में जलन से बचने के लिए चश्मा पहनें।

4

AQI चेक करें

घर से बाहर निकलने से पहले अपने क्षेत्र का AQI जरूर देखें।

5

खिड़कियां बंद रखें

प्रदूषण अधिक होने पर घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।

6

एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें

घर के अंदर हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर लगाएं।

7

गीली सफाई करें

धूल उड़ने से रोकने के लिए घर में पोछा लगाएं।

8

धुएं से बचें

सिगरेट, कूड़ा जलाने और अन्य धुएं के संपर्क में आने से बचें।

9

हाइड्रेटेड रहें

शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त पानी पिएं।

10

लक्षणों को नजरअंदाज न करें

सांस लेने में परेशानी, खांसी या आंखों में जलन होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

प्रदूषण कम करने के लिए अन्य जरूरी कदम:

  • सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

  • इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाएं।

  • अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

  • प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।

  • खुले में कचरा या आग न जलाएं।

  • जल प्रदूषण रोकें और जागरूकता फैलाएं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।