केंद्र सरकार विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी

Summary :

केंद्र सरकार दिवंगत भाजपा नेता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोहों के तहत सोमवार को उनके सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी।

केंद्र सरकार दिवंगत भाजपा नेता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोहों के तहत सोमवार को उनके सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। 
सिंधिया जनसंघ की नेता थीं और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कल, 12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती है। इस खास अवसर पर सुबह 11 बजे 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जायेगा। यह उनके जन्मशताब्दी उत्सव का हिस्सा है और उनके महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने का एक अवसर है।’’ 
राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सिंधिया भाजपा के बड़े चेहरों में से एक थीं और हिंदुत्व मुद्दों पर काफी मुखर थीं। 
उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1919 को हुआ था। उनकी बेटियां वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और पौत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 

Shera Rajput