Breaking News: राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Summary :

राजस्थान के झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। करंट फैलने से 8 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

राजस्थान के झुंझुनूं में आज सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क बनाने के दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। मशीन में करंट फैलते ही मौके पर 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल, इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच गया है और स्थिति का जायजा ले रहा है। कृपया आगे की जानकारी के लिए प्रतीक्षा करें।

हादसे पर अधिकारियों का बयान

बता दें कि झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 से अधिक मजदूर झुलसे हुए हैं, उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि झुंझुनूं CMHO डॉ.छोटेलाल गुर्जर की है। उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई। खबर है कि मशीन जैसे ही बिजली की तार के संपर्क में आई वैसे ही करंट फ़ैल गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जिससे मौके पर आठ मजदूरों की जान चली गई।

सीएम शर्मा ने हादसे का संज्ञान लिया

सीएम शर्मा ने हादसे का संज्ञान लिया (credit-google)

मुख्यमंत्री कार्यालय ने झुंझुनूं में हुई बड़ी घटना के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी इस घटना के बारे में शुरुआती जानकारी दे दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं कलेक्टर से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में पूरा ब्योरा मांगा है।

झुंझुनूं हादसे का जिम्मेदार कौन? क्या विधायक की जवाबदेही तय होगी؟

बताते चले कि झुंझुनूं में राजेन्द्र भांबू (भारतीय जनता पार्टी) विधायक है। वे नवंबर 2024 के उपचुनाव में झुंझुनूं विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। बता दें कि किसी भी निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में कानूनी और प्रशासनिक रूप से सीधे तौर पर ठेकेदार, संबंधित सरकारी विभाग के अधिकारियों (जैसे PWD) और प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल क्या विधायक की सीधी जिम्मेदारी होगी? तो इसका जबाव होगा, नहीं, कानूनी रूप से सीधे तौर पर विधायक की सीधी जिम्मेदारी नहीं होगी।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।