Illegal Liquor Smuggling: MP के देवास में शराब माफिया ने ट्रक से TI दिलीप पुरी को कुचला, तस्करी रोकने पहुंचे थे अधिकारी

Summary :

पुलिस अवैध शराब को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही है और एसपी आदित्य मिश्रा ने अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया था। इस दौरान चालक के द्वारा भागने की कोशिश में टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकाल गया।

मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के चलते थाना अधिकारी दिलीप पुरी ने अपनी जान दांव पर लगा दी। बता दें कि एसपी आदित्य मिश्रा द्वारा बनाई गई टीम, के एक अधिकारी दिलीप पुरी ने अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने के लिए नाकाबंदी की थी। इसी दौरान हरदा-नेमावर के पास चालक और पुलिस के बीच काफी देर बहस हुई। चालक द्वारा भागने के प्रयास के कारण पुलिस अधिकारी ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए और गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई।

क्या हैं पूरा मामला

पुलिस अवैध शराब को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही है और एसपी आदित्य मिश्रा ने अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया था। इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस ने बताया की सूत्रों से मिली जानकारी में एक अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा को ओर से इंदौर होते हुए गुजरात जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी।

ट्रक से TI दिलीप पुरी को कुचला

नाकाबंदी के दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर चालक पानी पीने के लिए रूका था। इसी दौरान खातेगावं टीआई दिलीप पुरी ने उसे पकड़ा। चालक और पुलिस अधिकारी के बीच काफी देर बहस चली तभी चालक ने मौके से भागने की कोशिश की। चालक के द्वारा भागने की कोशिश में टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकाल गया। गंभीर रूप से घायल दिलीप की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक जब्त किया

पुलिस अधिकारी एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि ट्रक नंबर एमपी 43 एच 4786 जिसमें अवैध शराब भरी थी, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चालक और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया हैं। वहीं छापेमारी में शामिल अफसरों के मुताबिक,तस्करी में शामिल हरदा के एक तस्कर का नाम सामने आया हैं। देवास से भी कुछ लोगों का नाम सामने आया हैं।

Team Desk