फूड सेफ्टी असेसमेंट में सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी को मिला शानदार स्कोर

Summary :

इस मूल्यांकन में खाद्य सुरक्षा से जुड़े जरूरी मानकों, संचालन के नियमों के पालन, व्यक्तिगत स्वच्छता, रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखा गया। कंपनी ने सभी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए पूरे अंक हासिल किए।

नई दिल्ली, 4, नवंबर, 2026: सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक/ प्राधिकरण फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की हालिया जाँच में फूड सेफ्टी, साफ-सफाई और सर्विस के मामले में पूरे अंक मिले हैं। इस मूल्यांकन में खाद्य सुरक्षा से जुड़े जरूरी मानकों, संचालन के नियमों के पालन, व्यक्तिगत स्वच्छता, रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखा गया। कंपनी ने सभी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए पूरे अंक हासिल किए।

इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, सेवन सीज़ होटल, दिल्ली के डायरेक्टर रमेश डांग ने कहा, “हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में 35 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ, हम हमेशा से समाज के विकास में योगदान देने और अपने मेहमानों को बेहतर सेवा और मेहमाननवाजी देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। गुणवत्ता, साफ-सफाई और मेहमानों की संतुष्टि हमेशा हमारे काम का अहम् हिस्सा रहे हैं। भोजन, उसका स्वाद और गुणवत्ता सालों से हमारी सेवाओं की सबसे बड़ी खासियत रहे हैं और हमारे मेहमानों ने भी हमेशा इसकी सराहना की है।”

35 साल की विरासत के साथ, सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी ने हॉस्पिटैलिटी, कैटरिंग, बैंक्वेट और डाइनिंग के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। कंपनी ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में अपनी सेवाएँ दी हैं। इनमें कॉमनवेल्थ गेम्स, खेलो इंडिया, राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम, जी20 से जुड़े आयोजन और प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड की 250वीं वर्षगाँठ पर आयोजित ऐतिहासिक डिनर शामिल हैं। वर्ष 2026 में भी कंपनी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, इनोप्रोम इंडिया और आईपीएचईएक्स जैसे आयोजनों में अपनी सेवाएँ दीं। ये आयोजन बड़े स्तर पर कैटरिंग, वीआईपी मेहमानों की मेजबानी और जटिल आयोजनों को संभालने में कंपनी के अनुभव को प्रदर्शित करते हैं।

सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी के ब्रांड पोर्टफोलियो में सेवन सीज़ होटल, सेवन सीज़ कैटरिंग एंड बैंक्वेट्स, करी नामा, सेवन बर्गर्स, सॉवरेन कलेक्शन (सोको) और सिल्वराह शामिल हैं। इन ब्रांड्स के माध्यम से कंपनी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी, बड़े आयोजनों के लिए कैटरिंग, बैंक्वेट और डाइनिंग जैसी सेवाएँ प्रदान करती है। सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी अपने अनुभव, हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में विशेषज्ञता और बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता के साथ मेहमानों का स्वागत करने और उनके खास पलों को यादगार बनाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने 2 साल एक्सटेंड की सर्विस, साथ मिलेगा पक्की नौकरी का मौका

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।