उत्तराखंड/हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पिछड़े वर्गों का शोषण करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास की बात कही।
अमरपाल मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पिछड़े वर्गों का केवल शोषण हुआ है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
राहुल गांधी की यात्राओं पर साधा निशाना

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बेमतलब की यात्राएं निकालकर देश की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि देश की जनता सब जानती है और कांग्रेस के इन प्रयासों को समझ रही है।
अमरपाल मौर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी प्रकरण और बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के लिए दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”
2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा

अमरपाल मौर्य ने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर उपेंद्र चौधरी, नेत्रपाल मौर्य, नन्हे कश्यप, अजय वर्मा, अतुल जायसवाल और विनीत अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: केदारताल में लापता 8 ट्रैकर्स की तलाश जारी, बर्फ के नीचे दबा मिला टेंट, कपड़े और खाने का सामान


Download Android App
Download iOS App




