3 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट हुई बंद, दिल्ली रेलवे का बड़ा फैसला

Summary :

दिल्ली रेलवे ने 3 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे के इस फैसले का असर यात्रियों और उन्हें स्टेशन छोड़ने आने वाले परिजनों पर पड़ेगा।

दिल्ली में दिवाली और छठ त्योहारों की भारी भीड़ को देख कर दिल्ली रेलवे स्टेशन ने एक बड़ा फैसला लिया है कि अब से 3 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद रहने वाली हैं। यह फैसला रेलवे ने लोगों की भीड़ और परेशानियों को देखते हुए लिया हैं। 6 रेलवे स्टेशन पर यह फैसला लागू किया गया हैं। वहीं रेलवे ने इस फैसले को देखकर अलग अलग नियम और तैयारियां लागू की हैं।

इन 6 स्टेशन पर टिकट की पाबंदी

दिल्ली रेलवे स्टेशन के अनुसार 6 स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट पर पाबंदियां हैं साथ ही इस फैसले से लोगों को भारी भीड़ का सामना नहीं करना होगा और बुजुर्ग, दिव्यांग लोगों को परेशानियां नहीं झेलने पड़ेगी । इन 6 स्टेशन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ,हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन,गाजियाबाद रेलवे स्टेशन,आनंद विहार टर्मिनल,आनंद विहार हॉल्ट स्टेशन शामिल हैं।

अस्थायी ठहराव क्षेत्र लोगों के लिए बनाया गया

दिल्ली रेलवे स्टेशन ने लोगों की भीड़ और परेशनियां को संभालने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म 16 पर एक अस्थायी ठहराव क्षेत्र बनाया है जिससे लोगों को भीड़ या कोई परेशानियां का सामना ना करना पड़ सके। वहीं बुजुर्ग और महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि वह अब अपनी यात्रा की मदद के लिए अपने साथ घर के लोगों को फ्लेटफॉर्म ला सकती हैं।

टिकट कैसे करे बुक

अगर आपके पास जनरल टिकट है तो आप आराम से स्टेशन में दाख़िला हो सकते हैं। अगर किसी के पास टिकट नहीं हैं तो आप यात्रा टिकट अब RailOne App या दूसरे अलग अलग ऑनलाइन टिकट ऐप से अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। हालांकि अभी 6 स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक हैं।

रेलवे के रोक और नियम

रेलवे ने इस फैसले के चलते अलग अलग नियम और रोक लागू करा गया है कि अब से केवल कंफर्म टिकट हुए लोगों को एंट्री मिलेगी। वहीं अभी पार्सल सेवाएं पर रोक लगाई गई हैं साथ ही अभी आप ट्रेन में आप अपना जरुरी सामान ले जा सकेंगे।

Team Desk