AAP MLAs Join BJP in Punjab: पंजाब चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक महकमे में बड़ा फेरबदल शुरू है। ऐसे में ‘आप’ से नदारद आज तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। भगवामय होते ही तीनों नेताओं ने दिल्ली के पूर्व सीएम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं में शामिल आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक है। कुंवर विजय प्रताप, हरमीत सिंह पठान माजरा और चेतन सिंह आज भाजपा में शामिल हुए हैं।
बीजेपी ज्वाइन करने पर बोले कुंवर विजय प्रताप सिंह
बता दें कि तीनों विधायकों के भाजपा ज्वाइन करने पर पंजाब चीफ केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इन तीनों विधायकों का सम्मान पार्टी में होगा। आम आदमी पार्टी अब डूबता हुआ जहाज है। वहीं, बीजेपी ज्वाइन करते हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज का पंजाब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। पंजाबियत कहीं दिखाई नहीं दे रही है। हर तरफ पंजाब में फिरौती का बोलबाला है। गैंगस्टरवाद चरम पर है। कर्ज पर पंजाब का काम चल रहा है। पंजाब के लोग हर तरह से परेशान हैं।
हरमीत सिंह ने कहा हम राज्य को नशामुक्त करेंगे
दूसरी तरफ, भाजपा ज्वाइन करने के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा जब शुरूआती में पंजाब में आप सत्ता में आई थी, तब बहुत अच्छे विचारों की बात करती थी। मगर आज पंजाब का हाल सही नहीं है। बीजेपी में शामिल हो कर हम पंजाब को नशामुक्त करेंगे।
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने क्या कहा?
बीजेपी ज्वाइन करने के बाद चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि आज हम लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को दलदल से निकालना चाहते हैं। यह तभी हो सकता है कि जब केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार हो । हम पंजाब के घर घर में पीएम मोदी और बीजेपी की नीतियों को लेकर जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




