आखिर क्यों सुहागरात से पहले दूल्हा-दुल्हन पहुंचे अस्पताल? जानिए पूरा मामला

Summary :

मुंबई के भांडुप इलाके में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हा-दुल्हन सहित 30 से ज़्यादा लोग शादी का खाना खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई।

मुंबई से एक हैरान वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यह मामला मुंबई के भांडुप इलाके का है, जहां शादी के दिन कुछ समय बाद दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। सभी लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या होने लगी। यह घटना शादी में खाना खाने के बाद की बताई जा रही है। इस पूरी घटना में 30 से ज़्यादा लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया

इस घटना में पीड़िता लोगों को मुलुंड स्थित बीएमसी के अग्रवाल अस्पताल में ले जाया गया। सभी को रात के करीब 11 बजकर 40 मिनट पर भर्ती कराया गया । वहीं, अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि भर्ती किए लोगों में 11 औरतें ,9 पुरुष और 7 बच्चे शामिल थे। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर (MO) ने कहा की सभी पीड़ितो को फ़िलहाल अभी दवाई दी जा रही है और हालत खतरे से बाहर है। फ़िलहाल सभी डॉक्टर की निगरानी में हैं ।

रिश्तेदारों ने खाने में मिलावट का लगाया आरोप

शादी में शामिल हुए रिश्तेदारों ने बताया कि जब वह अपने घर वापस आए तो सभी की तबीयत अचानक खराब होने लगी और सभी लोगों में एक जैसे लक्षण दिखाई दिए। रिश्तेदारों का आरोप है कि कैटरिंग स्टाफ ने खाने में मिलावट की है, जिससे सभी लोगो को यह परेशानी होने लगी। वहीं, रिश्तेदारों ने बताया कि सबसे पहले इस परेशानी के लक्षण महिलाओं में दिखाई दिए। धीरे-धीरे सभी 30 से ज़्यादा लोगों में समस्या बढ़ गई। कैटरिंग स्टाफ पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पुराना खाना रखा हुआ लोगों को परोसा था।

घटना पर जांच करने की मांग

पीड़ित परिवारवालों ने महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कमिश्नर तुकाराम मुंडे से इस घटना पर जांच करने की मांग की है, साथ ही उन्होंने कैटरिंग स्टाफ पर कारवाई करने की मांग की हैं।

Team Desk