चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की वजह से देश के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। ‘मुरासु’ ने मंगलवार की सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार किया है।मौसम विभाग ने इस चक्रवात के दोपहर तक कमजोर होने और रात तक डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई है। इस बदलते मौसम की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। IMD ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और ओले गिरने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है, साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
किन 13 राज्यों में होगी बारिश?
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- केरल
- पंजाब
- हरियाणा
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- महाराष्ट्र
- गुजरात
- तेलंगाना
- आंध्र प्रदेश
दिल्ली की हवा हुई खराब
आज, 3 नवंबर को दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। सुबह-शाम ठंड का एहसास अब होने लगा है, लेकिन इसके साथ ही प्रदूषण भी बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में हुई बारिश के थमते ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों पर नजर डालें, तो कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में छाया कोहरा
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड के साथ-साथ अब कोहरा भी होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है, जैसे मंगलवार सुबह शामली की सड़कों पर कोहरा देखने को मिला।
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर

चक्रवात ‘मुरासु’ का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश पर पड़ेगा। यह तूफान नेल्लोर और नरसापुर के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इसकी वजह से तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, गुंटूर, काकीनाडा और कोदुरु जैसे जिलों में तूफानी हवाएं चलेंगी।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 29°C | 17°C |
| भोपाल | 28°C | 18°C |
| चेन्नई | 31°C | 26°C |
| शिमला | 21°C | 10°C |
| पटना | 30°C | 21°C |
| मुंबई | 34°C | 26°C |
| नैनीताल | 21°C | 12°C |
| जयपुर | 31°C | 17°C |
| रांची | 27°C | 19°C |
| कोलकाता | 32°C | 25°C |
| लखनऊ | 30°C | 19°C |


Download Android App
Download iOS App




