Rajasthan Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, निशाने पर पेसेंजर ट्रेन, क्या आतंकी नेटवर्क का था हाथ!

Summary :

रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने और अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं विस्फोट से ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन पिलर टूट गए है। जांच एजेंसियां यह पता भी लगा रही है  कि विस्फोट किसने और किस उद्देश्य से किया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने और अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं विस्फोट से ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन पिलर टूट गए है लेकिन राहत की बात ये रही की हादसा अनूपगढ़ से बठिंडा जा रही ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और अन्य सभी सुरक्षा एजेंसिया मौके पर पहुंची। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और सभी जरूरी सबूतों को इक्कठा किए गए।

आखिर क्या थी घटना ..

श्रीगंगानागर में एक ट्रेन ब्लास्ट की साजिश नाकाम हुई, दरअसल श्रीगनगनगर से अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की रेलवे लाइन पर एक मंगलवार को एक जोरदार धमाका हुआ ,धमाका इतना जोरदार था कि रेलवे की पटरी के नीचे बने सीमेंट पिलर के अंदर का सरिया भी उड़ गया था। वहीं राहत की बात ये रही की ये धमाका ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आई पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा ओर ध्यान में रखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

अधिकारियों ने की घटना की जांच

SP हरिशंकर ने बताया कि उनकी टीम ने घटना स्थल पर जा कर जांच शुरू कर दी है,सभी जरूरी सबूतों  को जुटाया जा रहा हैं। रेलवे अधिकारी,फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता भी हमारी टीम के साथ वहां मौजूद है, जिनकी जांच के बाद ही घटना की सही कारण का पता चलेगा । अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि धमाका था या कुछ और,फिलहाल जांच जारी है । घटना से मौजूद RDX से इस घटना का कोई संबंध नहीं है। वही जांच एजेंसियां यह पता भी लगा रही है  कि विस्फोट किसने और किस उद्देश्य से किया। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे किसी संगठित साजिश का हाथ तो नहीं है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही हैं।

Team Desk