Pakistan Weapons Smuggling: पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई का पर्दाफाश, अमृतसर में 11 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Summary :

पाकिस्तान के हथियार तस्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी में बताया कि यह तस्करी ड्रोन के जरिए कराई जा रही थी और यह सबसे बड़े 3 तस्करी नेटवर्क थे।

अमृतसर पुलिस ने बीती रात पाकिस्तान के हथियार तस्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी में बताया कि यह तस्करी ड्रोन के जरिए कराई जा रही थी और यह सबसे बड़े 3 तस्करी नेटवर्क थे। पुलिस ने इस तस्करी में 2 हैंड ग्रेनेड, 12 अवैध पिस्तौल, 33 जिंदा कारतूस और 310.10 ग्राम हेरोइन बरामद की गए है। पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की इस तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने दो बड़े ऑपरेशन चलाए।  इस ऑपरेशन के चलते पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से दो आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। यह सभी तस्कर विदेश दुबई के तस्कर गैंगस्टर हैप्पी गुट से जुड़े हुए हैं।

आरोपियों की पहचान

सभी तस्करो की पहचान बोबी जो नवीं आबादी के पास निरंकारी कॉलोनी के पास का रहने वाला हैं,  सम्याल सिंह जो तरनतारन जिले के खुर्द गांव के रहने वाला हैं, सतमोल सिंह जो रत्न सिंह चौक के निवासी है, हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी भुंडी जो नारायणगढ़ निवासी का निवासी है वहीं बाकी आरोपी की पहचान आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश यह नाम दो अलग अलग आरोपियों के नाम है , भिखीविंड निवासी शमशेर सिंह जिससे शेरा भी बुलाते हैं , विशाल सिंह जिससे कालू भी बुलाते है और यह आरोपी जंडियाला गुरु का रहने वाला हैं,  गुरबीर सिंह जिसका नाम बिल्ला भी हैं यह आरोपी भिखीविंड शहर का हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के साथ दो नाबिलग आरोपियों को भी अपनी हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने इन सभी की उम्र 18 से करीब 24 साल तक की बताई गई हैं।

पुलिस ने जानकारी में बताया की यह सभी आरोपी अलग अलग काम करते थे कुछ मजदूर थे और कुछ आरोपियों को पैसे का लालच देकर इस कारोबार में जोड़ा गया था।

विदेशी तस्करों से जुड़े तार

अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने बताया की उन्होंने आरोपियों के पास से 2 हैंड ग्रेनेड, 12 अवैध पिस्तौल, 33 जिंदा कारतूस और 310.10 ग्राम हेरोइन बरामद किया हैं। अमृतसर कमिश्रनरेट ने यह भी बताया कि यह हथियार बाहर विदेश तस्करो से जुड़े हुए हैं। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों पर हेरोइन तस्करी और असलहा एक्ट के आरोप में मामला दर्ज करा हैं।

Team Desk