Meetha Dahi Vada Recipe: दिवाली पर मेहमानों को परोसें ये टेस्टी मीठा दही वड़ा, जानिए झटपट बनाने की आसान रेसिपी

Summary :

दही बड़े का नाम सुनते ही लोगों के मुहं में पानी आ जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है किसी भी त्योहार या फंक्शन में लोग इसे बड़े ही आसानी से बना लेते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अगर आप भी घर आए मेहमानों को टेस्टी मीठा दही वड़ा खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां इसे बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप झटपट बना सकते हैं, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं। मीठे दही बड़े बनाने का तरीका सामग्री धुली उड़द…

दही बड़े का नाम सुनते ही लोगों के मुहं में पानी आ जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है किसी भी त्योहार या फंक्शन में लोग इसे बड़े ही आसानी से बना लेते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अगर आप भी घर आए मेहमानों को टेस्टी मीठा दही वड़ा खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां इसे बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप झटपट बना सकते हैं, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।

मीठे दही बड़े बनाने का तरीका

instant dahi vada for diwali
instant dahi vada for diwali (Source: google)

सामग्री

  • धुली उड़द दाल – 1 कप
  • मूंग की दाल – ½ कप
  • अदरक – ½ इंच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
  • हींग – एक चुंचकी
  • नमक – स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल
  • ताज़ा गाढ़ा दही – 3 से 4 कप
  • पिसी हुई चीनी / पाउडर शुगर – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • काला नमक – ¼ छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी
  • अनार के दाने और कटा हरा धनिया

मीठे दही बड़े बनाने की विधि

sweet dahi vada recipe
sweet dahi vada recipe (Source: AI)
  • भीगी हुई उड़द और मूंग दाल का पानी निकाल लें। मिक्सी में डालकर इसमें बहुत कम पानी डालकर चिकना पेस्ट पीस लें।
  • पिसे हुए पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। अब इसे एक ही दिशा में लगातार फेंटें।
  • इससे बैटर हल्का और फ्लफी हो जाएगा।
  • एक कटोरी पानी में बैटर की एक छोटी बूंद डालकर देखें, अगर वो पानी पर तैरने लगे तो बैटर बिल्कुल तैयार है।
  • अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, हींग और थोड़ा सा नमक मिलाकर हल्का सा मिक्स करें।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें। हाथों को पानी से गीला करें, थोड़ा सा बैटर लेकर गरम तेल में डालें। मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।
  • तले हुए वड़ों को गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें।
  • इसके बाद हल्के हाथ से दबाकर इनका एक्स्ट्रा पानी निकाल लें।
  • एक बड़े बाउल में ताज़ा गाढ़ा दही लें। इसमें पिसी हुई चीनी और काला नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
  • एक प्लेट या ट्रे में हल्के निचोड़े हुए वड़े रखें। उसके ऊपर भरपूर मात्रा में मीठा दही डालें।
  • फिर ऊपर से इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

मीठे दही बड़े बनाने के लिए टिप्स

  • दाल के पेस्ट को जितना ज्यादा फेंटेंगे, वड़े उतने ही ज़्यादा सॉफ्ट और स्पंजी बनेंगे।
  • दही बहुत ज़्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए।
  • वड़ों को तेल से निकालकर सीधे गुनगुने पानी में डालें, इससे वे अंदर तक नरम हो जाते हैं।
  • दही वड़े बनाने के बाद इन्हें 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, इससे वड़े अंदर तक मीठा दही और मसालों का स्वाद सोख लेते हैं।

Also Read: Chocolate Pan Cake Recipe: ब्रेकफास्ट हो या शाम का Snacks, इस तरह बनाएं Delicious चॉकलेट पैनकेक, देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।