सुबह का नाश्ता हो या बच्चों के लिए कुछ टेस्टी बनाना हो, पैनकेक हमेशा से ही एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इसे लोग शाम को स्नैक्स के तौर पर भी खाते हैं। अगर आप भी सुबह की जल्दबाजी में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां चॉकलेट पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आती है साथ ही घर आए मेहमानों के लिए भी एक लजीज डिश है। आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स देखते हैं।
चॉकलेट पैनकेक बनाने का तरीका

सामग्री
- मैदा या गेहूं का आटा: 1 कप
- कोको पाउडर: 2 बड़े चम्मच
- चीनी या पिसी चीनी: 3-4 बड़े चम्मच
- बेकिंग पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1/2 छोटा चम्मच
- दूध: 3/4 कप
- तेल या पिघला हुआ मक्खन: 2 बड़े चम्मच
- वनीला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
- चॉकलेट चिप्स: 1-2 बड़े चम्मच
- मक्खन या तेल: पैन ग्रीस करने के लिए
चॉकलेट पैनकेक बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में मैदा, कोको पाउडर, पिसी चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह छान लें।
- दूसरे कटोरे में दूध, पिघला हुआ मक्खन और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब दूध वाले मिश्रण को धीरे-धीरे सूखी सामग्री में मिलाएं। इसे हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि कोई गांठ न रहे और एक स्मूथ घोल तैयार हो जाए।
- अगर बैटर गाढ़ा लगे, तो 1-2 चम्मच दूध और मिला सकते हैं।
- एक नॉन-स्टिक तवे या पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लें।
- तवे के बीच में एक बड़ा चम्मच भरकर बैटर डालें और इसे हल्का सा फैलाएं।
- जब ऊपर की तरफ हल्के-हल्के बुलबुले दिखने लगें, तो इसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी 1-2 मिनट तक सेक लें।
- तैयार चॉकलेट पैनकेक को प्लेट में निकालें और ऊपर से चॉकलेट सिरप, शहद या फ्रूट्स डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
पैनकेक बनाने के लिए टिप्स
- घोल को बहुत ज्यादा या जोर से न मिलाएं। बैटर में हल्की-फुल्की गांठें होना ठीक है, इससे पैनकेक ज्यादा सॉफ्ट बनते हैं।
- पैनकेक हमेशा धीमी आंच पर ही सेकें, वरना बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
- पैनकेक को पलटने की जल्दी न करें। आप मैदे की जगह पूरे गेहूं के आटे या सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




