अगर आप भी दिवाली पर कुछ चटपटा और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही लजीज डिश के बारे में बताएंगे, जिसे आप झटपट बनाकर अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दही भल्ले कि जिसे बेहद आसानी से बनाया जाता है और इसका स्वाद भी लाजवाब लगता है। ज्यादातर लोग इसे किसी स्पेशल मौके पर बनाते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।
दही भल्ला बनाने का तरीका

सामग्री
- उड़द दाल – 1 कप
- मूंग दाल – 2 बड़े चम्मच
- अदरक – 1 इंच
- हरी मिर्च – 1
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल या घी
- ताज़ा दही 2 से 3 कप
- चीनी 2 बड़े चम्मच
- हरी चटनी – आवश्यकतानुसार
- इमली-खजूर की मीठी चटनी – आवश्यकतानुसार
- भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- काला नमक – ½ छोटा चम्मच
- अनार के दाने और हरा धनिया
दही भल्ला बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए उड़द दाल और मूंग दाल को धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- दाल का पानी पूरी तरह निकाल लें और मिक्सी में जरूरत अनुसार पानी डालकर गाढ़ा और चिकना पेस्ट बना लें।
- पिसी हुई दाल में नमक, हींग, अदरक, हरी मिर्च और जीरा डालें। अब बैटर को अच्छी तरह फेंटें।
- बैटर सही फेंटा है या नहीं यह देखने के लिए पानी से भरे एक कटोरे में थोड़ी सी दाल डालें; अगर वह तैरने लगे तो बैटर एकदम तैयार है।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और हाथ को हल्का गीला करके थोड़ा बैटर लें और धीमा गरम तेल में भल्ले छोड़ें।
- इन्हें सुनहरा और हल्का होने तक धीमी आंच पर तल लें।
- तले हुए भल्लों को गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें। पानी में थोड़ी सी हींग और नमक भी मिला सकते हैं।
- 15 मिनट बाद भल्ले को दोनों हथेलियों के बीच रखकर हल्के से दबाएं और एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
- एक सर्विंग प्लेट में सॉफ्ट भल्ले रखें और ऊपर से फेंटा हुआ मीठा दही, हरी चटनी, इमली की चटनी, भुना जीरा, काला
- नमक, लाल मिर्च पाउडर और अनार के दाने डालकर सर्व करें।
दही भल्ला बनाने के लिए टिप्स
- उड़द दाल में थोड़ी सी मूंग दाल मिलाने से भल्ले अंदर से बेहद सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं।
- बैटर को जितना ज्यादा फेंटेंगे, भल्ले उतने ही हल्के और रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे।
- भल्ले तलते समय तेल न तो बहुत ज्यादा गरम होना चाहिए और न ही ठंडा।
- भल्लों को तलने के बाद सीधे गुनगुने पानी में डालें, इससे वे तुरंत पानी सोखकर सॉफ्ट हो जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App




