Masala Pasta Pakora Recipe: चाय के साथ खाएं क्रिस्पी टेस्टी मसाला पास्ता पकौड़ा, यहां देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Summary :

पकौड़े खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। आपने कई तरह-तरह के टेस्टी पकौड़े खाए होंगे, जैसे गोभी के पकौड़े, आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े, लेकिन क्या आपने कभी मसाला पास्ता पकौड़ा खाया है। अगर नहीं, तो आज हम आपको यहां इसे बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आता है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं। मसाला पास्ता पकौड़ा बनाने का तरीका सामग्री उबला हुआ पास्ता या मैकरोनी: 1 कप बेसन: 3 से…

पकौड़े खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। आपने कई तरह-तरह के टेस्टी पकौड़े खाए होंगे, जैसे गोभी के पकौड़े, आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े, लेकिन क्या आपने कभी मसाला पास्ता पकौड़ा खाया है। अगर नहीं, तो आज हम आपको यहां इसे बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आता है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।

मसाला पास्ता पकौड़ा बनाने का तरीका

macaroni pakoda recipe
macaroni pakoda recipe (Source: AI)

सामग्री

  • उबला हुआ पास्ता या मैकरोनी: 1 कप
  • बेसन: 3 से 4 बड़े चम्मच
  • चावल का आटा या सूजी: 2 बड़े चम्मच
  • प्यार: 1 मीडियम साइज का
  • शिमला मिर्च: 2-3 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च: 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1/4 से 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • मैजिक मसाला या पास्ता मसाला: 1 छोटा पैकेट
  • नमक: स्वादानुसार
  • पानी: जरूरत अनुसार
  • तलने के लिए तेल: कड़ाही अनुसार

मसाला पास्ता पकौड़ा बनाने की विधि

quick evening snacks
quick evening snacks (Source: AI)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को थोड़ा सा नमक तेल डालकर उबाल लें। फिर इसका सारा पानी छानकर अलग रख लें।
  • फिर एक बड़े बाउल में उबला हुआ पास्ता, बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, चाट मसाला, पास्ता मसाला और नमक डालें।
  • अब इसमें बेसन और चावल का आटा डालें। सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि बेसन पास्ता पर अच्छी तरह चिपक जाए।
  • अगर मिश्रण सूखा लगे, तो सिर्फ 1-2 चम्मच पानी के छींटे मारकर बाइन्डिंग तैयार करें। मिश्रण को ज्यादा पतला न करें।
  • अब कढ़ाई में तेल गरम करें। फिर गरम तेल में छोटे-छोटे पकौड़े या बॉल्स डालें।
  • फिर मीडियम आंच पर पकौड़ों को कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
  • फिर तैयार मसाला पास्ता पकौड़े को टोमैटो केचप या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

पास्ता पकौड़ा बनाने के लिए टिप्स

  • पकौड़ों को एक्स्ट्रा कुरकुरा बनाने के लिए बेसन के साथ 2 चम्मच चावल का आटा या सूजी जरूर मिलाएं।
  • पास्ता को ज्यादा सॉफ्ट न करें, वरना पकौड़े तलते समय गीले या चिपचिपे हो सकते हैं।
  • तेल अच्छा गरम होना चाहिए। अगर तेल ठंडा होगा, तो पकौड़े ज्यादा तेल सोख लेंगे।
  • बच्चों के खास पसंद के लिए आप इसमें थोड़ा सा पिज्जा सीजनिंग या चीज भी मिला सकते हैं।

Also Read: Stuffed Capsicum Curry Recipe: उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी यह भरवां शिमला मिर्च, यहां देखें इसे बनाने की रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।