Ranbir Kapoor Aplogize: ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर से हुई गलती, चेन्नई इवेंट में मांगी माफी

Summary :

रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन के दौरान कोलकाता में दशहरे के कार्यक्रम में हुई अपनी स्पीच की गलती के लिए चेन्नई में माफी मांगी और अच्छाई व सच्चाई की जीत का संदेश स्पष्ट किया। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा; थिएटर रिलीज के बाद पहला भाग जियोहॉटस्टार पर पे-पर-व्यू के तहत उपलब्ध होगा।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले वह इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में दशहरे के मौके पर कोलकाता में एक खास फंक्शन ऑर्गनाइज़ किया गया था, जहां फिल्म की टीम भी मौजूद थी। इस दौरान रणबीर कपूर की स्पीच में एक गलती हो गई थी। अब एक्टर ने चेन्नई में ऑर्गनाइज़ एक इवेंट के दौरान उस गलती को एक्सेप्ट करते हुए माफी मांगी है।

Ranbir Kapoor Aplogize: रणबीर कपूर ने अपनी गलती पर क्या कहा?

चेन्नई में हुए फंक्शन के दौरान रणबीर कपूर ने कोलकाता के दशहरा इवेंट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस दिन अपनी बात रखते समय उनसे गलती हो गई थी। रणबीर के मुताबिक, वह कहना चाहते थे कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा अच्छाई और सच्चाई की होती है। लेकिन उनके मुंह से निकल गया कि, बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत हमेशा अच्छाई और सच्चाई की होती है।

ऐसे में एक्टर ने अपनी बात को समझाते हुए अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ के एक गाने की लाइन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी बात को सही तरीके से समझा नहीं जा सका और वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं। रणबीर ने साफ किया कि उनका मैसेज अच्छाई, सच्चाई और पॉज़ीटीविटी की जीत से जुड़ा था।

कोलकाता में दशहरे के फंक्शन में क्या बोले थे रणबीर?

कोलकाता में ऑर्गनाइज़ दशहरा फंक्शन के दौरान रणबीर कपूर ने वहां मौजूद लोगों का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि कोलकाता की धरती पर दशहरा मनाना उनके लिए खुशी और सौभाग्य की बात है। अपनी बात रखते हुए उन्होंने दशहरे के महत्व पर बात की और कहा कि यह त्योहार हमें सिखाता है कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिरकार जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होती है। उन्होंने लोगों से प्यार और खुशियां बांटने तथा हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील भी की थी।

इसके बाद रणबीर ने ‘रामायण’ की पूरी टीम की ओर से सभी को दशहरे की शुभकामनाएं भी दी थीं और अपनी बात ‘जय श्रीराम’ के साथ खत्म करते हुए उन्होंने सभी का आभार जताया था।

नितेश तिवारी ने किया है फिल्म का निर्देशन

Director Of Ramayana Film
Director Of Ramayana Film (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘रामायण: पार्ट 1’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इस फिल्म के निर्माता हैं। भारतीय महाग्रंथ रामायण पर बेस्ड इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की प्लानिंग है। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

Ramayana Film On OTT Platform
Ramayana Film On OTT Platform (Source: Google)

फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों को इसे ओटीटी पर देखने का ऑप्शन भी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट 1’ जियोहॉटस्टार पर पेड पर-व्यू फेसीलिटी के तहत एवेलेबल होगी। इसके जरिए दर्शक फिल्म को खरीदकर देख सकेंगे। वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। अगले साल दिवाली पर इसकी रिलीज की प्लानिंग है और उस दौरान प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से इसके क्लैश की चर्चा भी है।

फिलहाल रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी हैं। चेन्नई के फंक्शन में अपनी पिछली स्पीच को लेकर माफी मांगते हुए उन्होंने यह साफ करने की कोशिश करी है कि उनका मैसेज अच्छाई और सच्चाई की जीत को लेकर था। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

Read More: Box Office Clash 2027: दिवाली 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश! प्रभास की ‘Spirit’ से भिड़ेगी रणबीर कपूर की ‘Ramayana Part 2’

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।